Bihar E-Mapi 2026: बिहार सरकार द्वारा बिहार के नागरिकों को लिए बिहार भूमि सम्बंधित कार्यो को आसान बनाने के लिए कई प्रकार कि ऑनलाइन सेवाओं कि शुरुआत कि गई । इन सभी सेवाओं मे एक बिहार ई मापी भी एक सेवा है जिसमे जमीन मापी का कार्य किया जाता है। अगर आप भी अपनी जमीन मापी का कार्य करवाना चाहते है तो emapi.Bihar.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन करवा सकते है। आज हम आपको e-mapi bihar पोर्टल के बारे विस्तार से जानकारी साँझा करेंगे जिसमे बिहार ई-मापी 2026 आवेदन (Registration), मापी प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, फायदे क्या है? इत्यादि विषय पर विस्तृत चर्चा करेंगे ।
उदेश्य: बिहार ई -मापी पोर्टल का मुख्य उदेश्य बिहार के नागरिकों को भूमि मापन सम्बंधित सेवा ऑनलाइन उपलब्ध कराना एवं समय बचत के साथ पारदर्शिता को सुनिश्चित करना है।
E-Mapi क्या है?
बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा संचालित एक सेवा है जिसमे नागरिक अपनी जमीन कि सीमाकन के लिए ऑनलाइन अमीन को बुक कर सकते है सत्र 2023 से पहले यह सभी प्रक्रिया ऑफलाइन ब्लॉक एवं सर्कल ऑफिस के माध्यम कि जाती थी। परन्तु अब इसे पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया गया है। Bihar E-Mapi पोर्टल ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अमीन आपके घर आकर जमीन मापन रिपोर्ट तैयार करता है और अपलोड करता है यह सेवा ग्रामीण एवं शहरी दोनों के लिए उपलब्ध है ।
Bihar Online E-Mapi प्रमुख विशेषताएं –
- 100% ऑनलाइन प्रक्रिया, किसी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं
- पूरी पारदर्शिता, सभी विवरण आपके लॉगिन में उपलब्ध
- दस्तावेज अपलोड की सुविधा
- अपील संख्या द्वारा ट्रैकिंग, हर चरण की जानकारी
E- Mapi Portal Registration प्रक्रिया –
बिहार जमीन मापन प्रक्रिया का लाभ लेने के लिए सबसे पहले e-mapi पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा –
बिहार ई-मापी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आधिकारित वेबसाइट emapi.bihar.gov.in पर विजिट करे।
इसके बाद पोर्टल के होम पेज पर “don’t have an account” बटन पर क्लिक करे
इसके बाद अपना व्यक्तिगत विवरण (नाम, जन्म तिथि, लिंग, श्रेणी, आधार नंबर, मोबाइल, वैकल्पिक मोबाइल नंबर धारक से संबंध, ईमेल और अपना पता सम्बंधित जानकारी को दर्ज करे ।

इसके बाद “पंजीकरण करे” बटन पर क्लिक करे।
इस तरह आप सफलतापूर्वक अपना रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे ।
E-Mapi Portal Amin booking Kaise kare?
बिहार राज्य के सभी निवासी जो जमीन का मालिकाना हक रखते है और अब अपने जमीन का ई मापी करना चाहते है तो इसके लिए सबसे पहले अमीन बुकिंग करना होगा । Bihar amin booking प्रक्रिया 2026 निम्न प्रकार उल्लेखित है –
चरण : 1. सबसे पहले emapi.Bihar.gov.in पर विजिट करे ।
चरण: 2. इसके बाद Registration mobile number डालकर “Generate OTP” बटन पर क्लिक करे ।

इसके बाद एक नया विंडो खुल जाएगा, जहाँ पर जमीन मापी आवेदन फॉर्म दिखाई देगा, जिसमे सभी आवश्यक विवरण दर्ज करे ।
इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज पीडीएफ फाइल को अपलोड करे ।
अंत मे आवेदन फॉर्म को Submit कर दे ।
Bihar E-Mapi Amin booking Charge Amount
बिहार सरकार द्वारा संचालित ई-मापी सेवा का लाभ लेने के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्र आवेदन शुल्क निम्न प्रकार उल्लेखित है –
| क्षेत्र | सामान्य आवेदन | अर्जेंट आवेदन |
| ग्रामीण क्षेत्र | 500/- रूपये प्रति खसरा | 1000/- रूपये प्रति खसरा |
| शहरी क्षेत्र | 1000/- रूपये प्रति खसरा | 2000/- रूपये प्रति खसरा |
Important link
| Bihar E-Mapi New Registration | Click here |
| E-Mapi Login with Mobile number | Click here |
| Apply for E-Mapi | Click here |
| Home | Click here |